ad

‘120 बहादुर’ की दहाड़! पार्षद धर्मदास मिहानी की ऐतिहासिक पहल से 400 बेटियों ने देखी ’वीरता की गाथा’


 

‘120 बहादुर’ की दहाड़! पार्षद धर्मदास मिहानी की ऐतिहासिक पहल से 400 बेटियों ने देखी ’वीरता की गाथा’

इटारसी। शिक्षा के साथ-साथ साहस और राष्ट्रीय गौरव का पाठ पढ़ाने के लिए, वार्ड नंबर 30 के ऊर्जावान पार्षद और पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी ने एक अभूतपूर्व आयोजन कर इतिहास रच दिया। उनकी प्रेरणादायी पहल के तहत, वार्ड नंबर 30 स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की लगभग 400 छात्राओं ने बड़े पर्दे पर एक विशेष फिल्म देखी।

गोल्ड मार्क सिनेमा में गूंजी ‘बहादुरी’ की कहानी

इन छात्राओं को उनकी शिक्षिकाओं के साथ, शहर के प्रतिष्ठित गोल्ड मार्क सिनेमा के ऑडी 1 और ऑडी 2 में, प्रेरणादायक फिल्म ‘120 बहादुर’ दिखाई गई। यह आयोजन सिर्फ एक फिल्म शो नहीं था, बल्कि साहस, संघर्ष और विषम परिस्थितियों में अडिग रहने की भावना को जागृत करने वाला एक भव्य उत्सव था। यह पहल बेटियों के दिलों में आत्मविश्वास और वीरता के बीज बोने का एक सशक्त प्रयास है।

पार्षद मिहानी, बेटियों के सपनों के ‘सारथी’

पालक शिक्षक संघ के सदस्य भी रहे धर्मदास मिहानी, शिक्षा और सशक्तिकरण को अपना ध्येय मानते हैं। उनका मानना है कि बेटियों को ज्ञान के साथ-साथ, अदम्य साहस और राष्ट्रीय प्रेरणा से भरी कहानियों को भी जानना जरूरी है। पार्षद मिहानी की इस ऐतिहासिक  पहल की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है। इस कदम ने यह साबित किया है कि श्री मिहानी केवल वार्ड के विकास ही नहीं, बल्कि बेटियों के बौद्धिक और आत्मिक विकास के प्रति भी पूरी तरह समर्पित हैं।

इनका कहना है...

हमारी बेटियां देश का भविष्य हैं। ‘120 बहादुर’ जैसी फिल्में उन्हें यह सिखाती हैं कि दृढ़ संकल्प और बहादुरी से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कैसे किया जाता है। यह पहल उन्हें न केवल मनोरंजन देगी, बल्कि जीवन भर प्रेरित भी करेगी।

- धर्मदास मिहानी, पार्षद

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post