ad

नया साल मे पहले दिन 18 साल के होते ही आप बन सकेगे मतदाता- सारिका


 

नया साल मे पहले दिन 18 साल के होते ही आप बन सकेगे मतदाता- सारिका

नर्मदापुरम । मुख्‍य निवार्चन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा तथा कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन  में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अगर आप नये साल 2026 की पहली तारीख को 18 साल पूरे होने पर बर्थडे मनाने जा रहे हैं तो बर्थडेपार्टी की योजना बनाने के साथ ही वोटर बनकर लोकतंत्र में योगदान की जिम्‍मेदारी लेने की तैयारी कर लीजिये । इस बारे में युवाओं को जानकारी देने भारत निर्वाचन आयोग की स्‍वीप आइकॉन सारिका घारू ने युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । यह कार्यक्रम मुख्‍य निवार्चन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा तथा कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन किया गया ।

सारिका ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे । मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भरना होगा। यह लाेकतंत्र की मजबूती के ि‍लये  बेहद अहम है, क्योंकि इससे युवाओं की राजनीतिक भागीदारी और मतदान की पहुंच बढ़ेगी।

सारिका ने युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उददेश्‍य से चलाये जा रहे इस अभियान में  आगे आयें और निभायें लोकतंत्र मे अपनी भागीदारी ।


-       सारिका घारू

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post