ad

मंच की बैठक में हास परिहास एवं स्वास्थ्य वा समसामयिक मसलों पर चर्चा हुई


 मंच की बैठक में हास परिहास एवं स्वास्थ्य वा समसामयिक मसलों पर चर्चा हुई

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अधिकता मंच अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरीया ने की।राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गान के साथ बैठक आरंभ हुई।

डॉ ज्ञानेंद्र पांडे ने किस्सा किस्सा नवाब का ,नामक पुस्तक से चर्खी नवाब की हास्य कथा पढ़ कर सुनाई जिसे सुनकर बैठक में हास्य परिहाहस का वातावरण निर्मित हो गया।

दंत चिकित्सक डॉ के सी साहू ने वरिष्ठ जनों को स्वस्थ रहने किन-किन चीजों सेवन करने एवं किन किन से परहेज करना चाहिए पर विचार रखें।

डॉ ए के शुक्ला एवं सुनील बाजपेई ने ने देश में बढ़ रहे आतंकवाद की घटनाओं पर चिंता जताई।

राजकुमार दुबे ने स्टेट बैंक के पेंशनरों को घर बैठे राशि निकालने एवं जमा करने के लिए बैंक की वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क दी जाने वाली डोर स्टेप स्कीम के बारे में बतलाते  हुए सुविधा पाने के लिए के लिए 83022666 22 एवं 9152220220  नंबरों पर सम्पर्क करने की बात कही।

सुशील शर्मा ने भगवान राधा कृष्ण के बीच हुआ मार्मिक संवाद सुनाया।

 हेमंत भट्ट ने बीमारी से अपने स्वस्थ्य होने संबंधी जानकारी दी ।

 बैठक में विजय मंडलोई, हेमंत भट्ट, डॉ के सी साहू , शिवनारायण बुधोलिया, डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ के एस उप्पल ,डॉ ए के शुक्ला ,सुशील कुमार शर्मा ,अशोक सक्सेना , सुरेंद्र सिंह तोमर ,सुरेश रघुवंशी, सुधीर गोठी, राजकुमार दुबे, टी आर चौलकर , सुश्री सीपी ठाकुर ,सुनील बाजपेई, घनश्याम दास मित्तल ,अरुण मेहतो, विजय शंकर द्विवेदी , रामकिशोर चौरे, जयप्रकाश अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post