ad

दादाजी की बरसी पर खेड़ी घाट दादाजी दरबार में चल रहा है आठ दिवसीय समाधि उत्सव


 

दादाजी की बरसी पर खेड़ी घाट दादाजी दरबार में चल रहा है आठ दिवसीय समाधि उत्सव

खंडवा। बड़े दादा जी की बरसी पर्व को लेकर दादाजी धुनीवाले दरबार खेड़ीघाट बड़वाह में गुरु महाराज श्री छोटे सरकार जी महाराज के सानिध्य में आठ दिन का समाधि उत्सव मनाया गया। श्री दादाजी धुनीवाले की चरण पादुका इस स्थान पर है यहाँ प्रत्येक दिन अभिषेक पूजन आदि के साथ समाधि उत्सव के आठ दिन पूर्व से 18 पुराण में से एक पुराण भक्तों को श्रवण करने का अवसर सृजित होता है। इस वर्ष भविष्य पुराण  महामंडेलश्वर् पूज्य श्री दिन बंधु दास द्वारा व्यास पीठ से सुनाया गया और प्रत्येक दिन शाम को अनेक संतो का सानिध्य दर्शन और उपदेश सुनने का अवसर प्राप्त हुआl दरबार में पधारे प्रमुख संतो मे महा महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी महाराज श्रद्धा राष्ट्रीय संत श्रद्धा विवेक गुरुजी,महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी, ओंकारेश्वर शतदर्शन संत मंडल के अध्यक्ष मंगलदास त्यागी जी महाराज रहे जिन्होंने अपनी वाणी से भक्तों को जीवन में दादाजी धुनीवाले को और उनकी परंपरा को उतारने के लिए मार्ग दर्शन प्रदान किए। मंगलवार को भविष्य पुराण कथा का विश्राम हुआ और श्री दादाजी महाराज का 95 समाधि उत्सव अगहन सुदी तेरस मनाने हेतु 24 घंटे का अखंड दादा नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post