जी.एल.ए. विश्वविद्यालय मथुरा में 'महिला सशक्तिकरण से नई शिक्षा नीति तक ' अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
मथुरा। जी.एल.ए. विश्वविद्यालय मथुरा के प्रेक्षागृह में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) एवं जी.एल.ए. विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, पुस्तक लोकार्पण एवं अंतरराष्ट्रीय आइडल अचीवर्स अवार्ड समारोह उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारत में महिला सशक्तिकरण: प्राचीन काल से आधुनिक काल तक” रहा, जबकि “नई शिक्षा नीति—वर्तमान चुनौतियाँ” तथा “वित्तीय साक्षरता” पर भी विशेषज्ञों ने अपने गहन विचार रखे।
इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र सिंह (DIG—ITBP, नई दिल्ली), श्री K.C. मीणा (IFS, कोटा), डॉ. B.P. अशोक (IPS, लखनऊ), डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा, पुष्कर शर्मा (सह निदेशक, GLA विश्वविद्यालय), प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार जैन (पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विभाग, अलीगढ़) और डॉ. संजीव मिश्र सहित अनेक विद्वानों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, अध्यक्ष—गोपाल किरण समाजसेवी संस्था—के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती की पुस्तक “बाल्यावस्था: जात से जेंडर तक” सहित बोध नगरी मथुरा एवं एक अन्य पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, आगरा) द्वारा आकर्षक मैजिक शो तथा साहित्यकार रंगकर्मी डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती द्वारा नाटक “सत्ता” का एकल मंचन विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना वाचन तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। स्वागत भाषण ओम प्रकाश डागुर ने कलात्मक शैली में प्रस्तुत किया, वहीं अतिथियों का स्वागत श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, जयजीत सिंह, रुमा कुमारी, मोहन सिंह, विदिशा पवार, गरिमा सिंह, राधा सैनी आदि द्वारा किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में डॉ. सचिन कुमार, अविनाश बनर्जी (दिल्ली विश्वविद्यालय) सहित विभिन्न शोधार्थियों ने शोधपत्र वाचन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधा कृष्ण अग्रवाल (कुलपति—ब्रज कला संगीत अकादमी), धीरेंद्र कुमार शर्मा (भूतपूर्व कुलाधिपति), डॉ. कुबेर सिंह (देव संस्कृति विश्वविद्यालय), राहुल अरोड़ा (प्रबंधक—GLA विश्वविद्यालय), अमित कुमार चौधरी (सहारनपुर), B.S. राणा (प्रधानाचार्य, देहरादून), हरिओम शर्मा (वरिष्ठ एडवोकेट, मेरठ), दीपक कुमार (झारखंड), राहुल अरोड़ा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एजुकेशन आइडल अचीवर्स अवॉर्ड से देश-विदेश की 71 प्रमुख विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में P. यादव (शिक्षक-साहित्यकार) तथा डॉ. राजाराम बनर्जी का सराहनीय सहयोग रहा।
यह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार विचार, शोध, संस्कृति और सम्मान—चारों आयामों का उत्कृष्ट संगम बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

