वाराणसी में बाल साहित्यकार डॉ. अनुभूति शर्मा की पुस्तक का लोकार्पण सम्पन्न
वाराणसी। तारक सेवा संस्था, वाराणसी तथा अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या एवं वृंदावन शोध संस्थान, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह में डॉ. अनुभूति शर्मा की चर्चित पुस्तक ‘परशुराम शुक्ल के बाल साहित्य में पर्यावरणीय चेतना’ का लोकार्पण गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में देश विदेश से आए विद्वानों, साहित्यकारों, शोधार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बलदेव भाई शर्मा, पूर्व कुलपति एवं वरिष्ठ साहित्यकार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष एवं खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों डॉ. इंद्रजीत शर्मा अमेरिका, डॉ. विद्युयोत्मा मिश्र, प्रो. हर्वंश दीक्षित शामिल रहे। कार्यक्रम के सूत्रधार डॉ उमापति दीक्षित थे।
कार्यक्रम में विद्वानों ने डॉ. अनुभूति शर्मा की कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाल साहित्य में पर्यावरणीय चेतना जैसे महत्वपूर्ण विषय को उन्होंने गंभीर शोध के साथ सहज भाषा में प्रस्तुत किया है। पुस्तक बच्चों में प्रकृति-प्रेम, पर्यावरण-संरक्षण और संवेदनशील सोच के विकास में सार्थक भूमिका निभाएगी।
अपने संबोधन में डॉ. अनुभूति शर्मा ने कहा कि बाल साहित्य के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आयोजकों एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध कवि डॉ राहुल अवस्थी ने किया और अंत में सभीसाहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
.jpg)
