ad

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम के तत्वाधान में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एक शाम प्रभु श्री राम के नाम


 

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम के तत्वाधान में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एक शाम प्रभु श्री राम के नाम

घाट घाट में श्री राम-राम में है जब चाहो दर्शन कर लेना:राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि अशोक गोयल 

पिलखुवा । अयोध्याधाम,श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम के तत्वाधान में विराट अखिल भारतीय कवि एक एक शाम प्रभु श्री राम के नाम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अनिल गौर विश्व संरक्षक विश्व संभ्रांत समाज,विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच को सुशोभित किया डॉ संजीव कुमार शर्मा एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट पिलखुवा, व आनंद ज्योति पाठक कार्यकारी विश्व अध्यक्ष विश्व संभ्रांत समाज के अतिरिक्त वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल रही।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से बीना गोयल ने की ।कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवि लाला राम बृजवासी व कवि रामवृक्ष बहादुर पुरी ने किया।स्वागत गीत रवेंद्र पाल सिंह रसिक ने बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।विराट कवि सम्मेलन में देश के दिग्गज कवियों ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर विराट कवि सम्मेलन में 2025की शाम को प्रभु श्री राम को समर्पित कर 2026के नए वर्ष में प्रवेश करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल" चक्रवर्ती"ने अपनी ओज पूर्ण कविता की प्रस्तुति में सभी को एक छंद से कहा नव वर्ष राम के धाम पर मनाइए।कार्यक्रम अनवरत साढ़े चार घंटे तक चला। कार्यक्रम में ज्यादातर प्रस्तुतियां प्रभु श्री राम को लेकर दी गई। कुछ रचनाकारों ने नए वर्ष को लेकर एक से उम्दा प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एक छोटे से बाल कवि हिमांक गोयल ने जैसे ही अपनी प्रस्तुति दी संपूर्ण पटल तालियों से गुंजायमान हो गया।कार्यक्रम में शामिल रचनाकारों में कवि शिवनाथ शिव,पंकज राणा नोएडा,कवि राजेश तिवारी रंजन, कवि भानु प्रताप तोमर आगरा, डॉ महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार वाराणसी,कवि ओंकार त्रिपाठी दिल्ली, कवि जयसिंह आर्य दिल्लीकवि हरिनाथ शुक्ला हरि मथुरा, कवि जयशंकर सिंह वाराणसी, डॉ राम अवतार शर्मा राम, डॉक्टर चैतन्य चेतन एडवोकेट बरेली, कवि रवेंद्र पाल सिंह रसिक मथुरा,कवि रामस्वरूप मयूरेश झारखंड, कवयित्री दीपा शर्मा फरीदाबादके अतिरिक्त श्रोता के रूप में अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि अशोक गोयल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post