ad

काव्य : गणतंत्र अमर रहे - डॉ ब्रजभूषण मिश्र , भोपाल


 

काव्य : 

गणतंत्र अमर रहे


राष्ट्र के विकास का

पूर्ण होती, आस का

सर्व धर्म समभाव का

सर्वजन हिताय का


बदलते देश का

अनुपम वेश का 

विज्ञान व शोध का 

आत्म सम्मान बोध का



सतत उत्थान का

भारत देश महान का

नित नवीन मंत्र है

आज दिवस गणतंत्र है


निज गणतंत्र पर गर्व है

यह  ही महा पर्व है

हर्ष उमंग से मनाएं

*गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं*


*जन जन यही कहे

हमारा गणतंत्र अमर रहे*


 - डॉ ब्रजभूषण मिश्र , भोपाल

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post