ad

नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा नर्मदा जयंती समारोह संपन्न


 

नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा नर्मदा जयंती समारोह संपन्न

 इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज इटारसी में श्री नार्मदीय ब्राह्मण समाज सेवा समिति इटारसी का नर्मदा जयंती समारोह मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः काल मां नर्मदा की पूजा अर्चना की गई। विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का सामूहिक गायन किया गया ।महिलाओं का हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम हुआ। मुख्य समारोह में  सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज  चोरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ,सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राजपूत ,विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल  शामिल हुए इस अवसर पर समाज के वृद्ध जनों एवं प्रतिभाओं का सम्मान सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा किया गया। यह पहला अवसर था जब समाज के कार्यक्रम में  सांसद पधारे ।इस अवसर पर दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि समाज से मेरा संबंध बरसों पुराना है समाज का इस प्रदेश और राष्ट्र के विकास में योगदान है। मां नर्मदा की कृपा पूरे समाज के साथ-साथ प्रदेश और देश पर है। उन्होंने समाज के भवन के लिए आगामी समय में आर्थिक सहयोग देने का वचन भी दिया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौर ने कहा कि समाज का इटारसी में महत्वपूर्ण स्थान है समाज के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी वह नगर पालिका करेगी। समाज की ओर से अध्यक्ष मनमोहन पगारे, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साकल्ले ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज  चोरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राजपूत एवं विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र  पटेल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने समाज के वृद्ध एस एस  उपाध्याय, प्रेमलता उपाध्याय, रमेश नारायण पगारे, सी पी पाराशर, मधुसूदन शर्मा, उर्मिला बाई बिल्लोरे, आर के पारे, गायत्री शर्मा ,कमलेश चंद्र पगारे, केशव प्रसाद शर्मा ,अशोक पाराशर, सुरेंद्र साकल्ले, पुष्पा बाई पगारे, शकुंतला पारे, इंदु पगारे, अरुण पाराशर का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके अलावा समाज की प्रतिभा श्रीमती श्वेता पगारे का शाल श्रीफल से सम्मान किया। जो वृद्ध जन समाज सम्मान में नहीं आ सके समिति उनके निवास पर जाकर उनका सम्मान करेगी। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साकल्ले ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता पगारे ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post