ad

नार्मदीय ब्राह्मण समाज की आराध्य देवी मां नर्मदा का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जावेगा


 

नार्मदीय ब्राह्मण समाज की आराध्य देवी मां नर्मदा का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जावेगा

 इटारसी। नार्मदीय ब्राह्मण समाज की आराध्य देवी मां नर्मदा का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जावेगा। इस संबंध में समाज की बैठक श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़ गंज इटारसी में संपन्न हुई। लगभग 2 घंटे चली इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नर्मदा जयंती महोत्सव 25 जनवरी के अवसर पर प्रातः 10:00 बजे से श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में स्थित स्थित मां नर्मदा की प्रतिमा के मां नर्मदा की पूजा अर्चना अभिषेक के साथ ही श्री नर्मदा अष्टक का सामूहिक पाठ एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ के साथ महा आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जावेगा। उसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे से आयोजित समारोह में समाज के लगभग 22 वृद्ध महिला एवं  पुरुषों का सम्मान किया जावेगा एवं अन्य ब्राह्मण समाज के प्रमुख व्यक्तियों सहित नर्मदा पुरम इकाई एवं सिवनी मालवा इकाई के पदाधिकारीयो को भी निमंत्रण भेजे जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ,सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे और समाज के रियल स्टेट के कारोबारी चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद पारे विशेष अतिथि रहेंगे । बैठक की अध्यक्षता मनमोहन पगारे ने की। इस अवसर पर सचिव प्रमोद पगारे, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साकल्ले, सहित आर के पारे, रमेश नारायण पगारे, सी पी पाराशर, कमलेश पगारे, राजेंद्र पाराशर, बी के मुदगिल, सुधीर पगारे, एन एन दफ्तरी,राजेन्द्र शर्मा, सुशील शर्मा,हर्ष चोरे, विकास पगारे उपस्थित थे। सभा का संचालन राजेंद्र पाराशर ने किया एवं आभार सुरेंद्र साकल्ले ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post