ठाकुर श्री द्वारकाधीश मंदिर में सरस्वती एवं बसंत महोत्सव मनाया गया
इटारसी। विद्या की देवी माँ सरस्वती के प्रकट उत्सव एवं बसंत के आगमन के अवसर पर श्री द्वारकाधीश राम जानकी मंदिर समिति के द्वारा तुलसी चौक स्थित ठाकुर श्री द्वारकाधीश को एवं पूरे परिसर को पीले रंग से सजाया गया ।नयनाभिराम झांकी देखने लायक है। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा दानदाताओं के सहयोग से पीले चावल का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया। बसंत उत्सव के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी समिति के वरिष्ठ सदस्य रमेश चांडक द्वारा निभाई गई। झांकी की साथ सजा महेश सोनी ने की एवं ठाकुर श्री द्वारकाधीश को पंडित पीयूष शर्मा द्वारा सजाया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)
