1979 बैच के शिक्षकों का मिलन समारोह अग्रवाल भवन में सम्पन्न
इटारसी । सन 1979 में सरकारी शालाओं में शिक्षकीय सेवा देने के लिए बीटीआई खंडवा संस्था से प्रशिक्षण पाकर निकले एवं वर्तमान में सेवानिवृत्ति शिक्षक शिक्षिकाओं ने46 बर्ष बाद मित्र मिलन समारोह का कार्यक्रम नर्मदा पुरम के अग्रवाल भवन में उत्साह, उमंग एवं भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में मनाया ।
कार्यक्रम में पूर्वी अफ्रीका के नैरोबी,शांभाजी नगर महाराष्ट्र, खंडवा ,शहडोल इंदौर ,देवास, भोपाल ,छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, गाडरवारा ,खंडवा नरसिंहपुर इटारसी, पिपरिया नगरों के शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बीके पटेल ,विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन हरियाले मंचासीन हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र पुरोहित ने की । सरस्वती पूजन एवं नर्मदाष्टक के सामूहिक गायन से कार्यक्रम आरंभ हुआ।
महेश सिंग राजपूत ने स्वागत उद्बोधन, मदनमोहन चौरे ने बीटीआई बैच 77 /79ग्रुप गतिविधियों की विस्तार जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से मंच पर आकर अपना अपना परिचय दिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं राष्ट्रीय हास्य व्यंग के कवि बीके पटेल अपने हास्य व्यंग की कविताओं से वातावरण को ठहाकों से भर दिया।
कार्यक्रम में कवि नवीन हरियाले एवं कवियत्री साधना गुप्ता की कविताओं को सराहा गया।
कार्यक्रम में सहभागी हुई शिक्षक शिक्षिकाओं को आयोजन समिति ने मोतियों की माला पहनाकर मां नर्मदा जी की सुन्दर मढ़ी हुई फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।
कार्यक्रम के अंत में 20 दिवंगत साथी शिक्षक शिक्षिकाओं की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमारदुबे ने किया एवं आभार सुरेश साहू ने माना। सन् 2027 में सभी साथी फिर मिलेंगे के संकल्प लेने के साथ सेठानी घाट से विदा हुए।
.jpg)
