ad

पार्षद कार्यालय पर मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती


 

वार्ड क्रमांक 09 में पार्षद कार्यालय पर मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती

सिवनी मालवा । संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती (रैदास जयंती) हर साल माघ महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है आज वार्ड क्रमांक 9 में पार्षद कार्यालय पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई, वार्ड पार्षद सभापति ईश्वरदास जमींदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संत शिरोमणि रविदास जी की 649वीं जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवाशियो की उपस्थिति में मनाई गई, नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन एवं सभी कार्यकर्ताओं ने शिरोमणि संत रविदास के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं जय घोष लगे संत रविदास (रैदास) एक महान कवि, समाज सुधारक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने पूरे देश में समानता, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया वे सामंतवाद,जातिवाद के विरुद्ध और ईश्वर के प्रति अटूट प्रेम था उन्होंने यह संदेश दिया था कि (मन चंगा तो कठौती में गंगा) इन्होंने भक्ति आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी गुरु रविदासजी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया, पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया और यह दलित समाज के रविदासीय परिवार से आते थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन विजय उरिया कमलेश लोवंशी विक्रम सूर्यवंशी पार्षद ईश्वरदास जमीदार राजू लुधाते अजीत पटेल डंपी तंवर रौनक अग्रवाल जितेंद्र जमीदार दुर्गा लोवंशी पुनीत पंचारिया राजेंद्र जमींदार हेमंत लोवंशी रोहित माणिक शहदीप कुशवाहा प्रवीण मिश्रा योगेश उइके मुकेेश अशवारे चंदन लोवंशी कपिल जमींदार सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post