विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी - गीत लेखन स्पर्धा में डॉ मंजु गुप्ता वाशी , नवी मुंबई को तृतीय पुरस्कार मिला
मुंबई । विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी - गीत लेखन स्पर्धा 2025 की, 5 महाद्वीप के एशिया भारत , महाराष्ट्र से साहित्यकार , गीतकार, शिक्षिकाऔर योगप्रशिक्षिका डॉ मंजु गुप्ता वाशी , नवी मुंबई को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत हुई। फलस्वरूप उन्हें विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा भेजा प्रमाणपत्र व पुरस्कार राशि प्राप्त हुई । महिला सशक्तिकरण की मिसाल साहित्यकार डॉ मंजु गुप्ता हैं। ऋषिकेश ,उत्तराखंड उनकी जन्मभूमि है और मुंबई उनकी कर्मभूमि बनी। राष्ट्रीय , अंतर्राष्ट्रीय ,स्थानीय कविसम्मेलनों में सहभागिता की है।
गीत लेखन प्रतियोगिता में डॉ मंजु गुप्ता की कलम सम्मानीत हुई। विश्व हिंदी सचिवालय , मॉरीशस और भारत की द्वि पक्षीय संस्था में 5 महाद्वीप में एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भारत महाराष्ट्र में हिंदी गीत में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
बचपन से अब तक डॉ मंजु गुप्ता साहित्यकार , कवयित्री , समाज सेविका , शिक्षिका , एंकर और योगप्रशिक्षिका का जीवन उपलब्धियों से भरा है। बचपन में ऋषिकेश में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा . राजेन्द्र प्रसाद जी से भेंट हुई । उनका मार्गदर्शन मिला ।सर्जनात्मक रचना संसार हेतु राष्ट्रपति ए. पी . जे . अब्ब्दूल कलाम जी , अटल बिहारी बाजपई जी की साहित्यक कृतियों हेतु शुभकामनाएं मिली हैं . उपलब्धियों से भरा उनका सकारात्मक रचना संसार है . समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटनेवाली प्रथम महिला कवयित्री हैं।अब तक उन्होंने 16 साहित्यिक किताबें रचकर कलम देश , विदेश से जुड़ी। मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सहभाग रही हैं , आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ ,कहानियाँ , आलेख , कबीर के दोहों पर चिंतन प्रसारित , आशीर्वाद , मुंबई द्वारा अखंड कवि सम्मेलन में सहभागी रही हैं। आकाशवाणी , नेपाल , काठमांडू से उनका साक्षात्कार प्रसारित हुआ । दूरदर्शन देहरादून , उत्तराखंड से वे सामाजिक सराबोर की परिचर्चा में शामिल हुई हैं।
.jpg)
