ad

स्वामीनारायण नगर के तीनों प्रवेश द्वार दूधिया रोशनी से जगमगा उठे, राष्ट्रीय सिंधी समाज ने माना आभार


 

स्वामीनारायण नगर के तीनों प्रवेश द्वार दूधिया रोशनी से जगमगा उठे, राष्ट्रीय सिंधी समाज ने माना आभार

खंडवा। स्वामीनारायण नगर सिंधी कॉलोनी स्थित स्वामीनारायण नगर द्वार, बाबा बालकधाम द्वार एवं स्वामी शांति प्रकाश आश्रम प्रवेशद्वार नगर पालिक निगम के प्रकाश विभाग द्वारा लाइट की व्यवस्था कर दिये जाने से अब दूधिया लाइट की रोशनी से जगमगा उठे हैं, जिससे सिंधी समाजजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि वार्ड पार्षदों एवं राष्ट्रीय सिंधी समाज पदाधिकारियों के अथक प्रयासों से नगर पालिका निगम आयुक्त एवं महापौर को वस्तु स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया गया। तीनों प्रवेश द्वारों पर वर्षों से लाइट की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आए दिनों दुर्घटना एवं क्षेत्र में चोरी का अंदेशा बना रहता है। जिस पर तत्काल आदेश पारित कर तीनों ही प्रवेश द्वारों पर समुचित लाइट की व्यवस्था की गई। लाइट की व्यवस्था होने से तीनों ही प्रवेश द्वार दूधिया रोड रोशनी से जगमगा उठे हैं। पूज्य सिंधी पंचायत के मेठाराम पिंजानी, मोहन दीवान, साग़र, अनिल आरतानी, मनोहर सबनानी, वार्ड पार्षद काजल सुनील लालवानी, पवन गोस्वामी, राष्ट्रीय सिंधी समाज के विक्रम सहजवानी, प्रदीप कोटवानी, अनिल सबनानी, कमल बजाज, निर्मल मंगवानी, किशोर लालवानी, राम वासवानी, मनोहर संतवानी आदि द्वारा नगर पालिका निगम आयुक्त एवं महापौर का आभार व्यक्त किया गया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post