कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नर्मदापुरम । केन्द्रीय रेशम बोर्ड, अनुसंधान विस्तार केन्द्र एवं राज्य रेशम विभाग नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रेशम समृद्धि योजना कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पी दीपा निदेशक तथा डॉ रेवप्पा एम. आर वैज्ञानिक - बी केंद्रीय रेशम बोर्ड, शरद श्रीवास्तव
जिला रेशम अधिकार, सुरेन्द्र सिंह चिचाम, श्री जगदीश प्रसाद मेहरा, श्याम कुमार, श्री दीपक वर्मा, एम. एल. पटेल, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, नवनीत गौरज जितेंद्र सिंह मेवाड़ा, पी.वी दिनेश कुमार, गेमरसिंह कितावत,अर्जुन सिंह कितावत वरिष्ठ तकनीकी सहायक केंद्रीय रेशम बोर्ड नर्मदापुरम उपस्थित रहे।
पी. वी. दिनेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित कृषकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पी. दीपा, निदेशक, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, केन्द्रीय रेशम उत्पादन एवं प्रशिक्षण संस्थान, मैसूर द्वारा उपस्थित कृषकों को विस्तार से रेशम के बारे में परिचय दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री शरद श्रीवास्तव, सहायक संचालक ने कार्यक्रम में रेशम उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों से अवगत कराया। कृषकों की ओर से रखी गई समस्याओं का त्वरित समाधान किया।
वरिष्ठ तकनीकी सहायक गेमर सिंह कितावत ने मंच का सफल संचालन के साथ ही रेशम कृषकों को शहतूत एवं रेशमकीट रोग प्रबंधन की तकनीकी को सरल तरीके से समझाया।
.jpg)
