ad

मनोवैज्ञानिक परामर्श हर व्यक्ति के लिए उपयोगी है - डॉ मनोज तिवारी


 

मनोवैज्ञानिक परामर्श हर व्यक्ति के लिए उपयोगी है -  डॉ मनोज तिवारी

परामर्श कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

वाराणसी । वर्तमान समय में सामाज, पारिवार, व्यवसाय, शिक्षा सभी क्षेत्रों में तेजी से हो रहे परिवर्तन, व्यक्ति की बढ़ रही अपेक्षाएं, परिवार व समाज द्वारा क्षमता से अधिक आशा रखने, उच्च प्रतिस्पर्धा, जीवनशैली में परिवर्तन के कारण समाज के हर उम्र व वर्ग के व्यक्तियों में मनोवैज्ञानिक समस्याएं बढ़ रही हैं, जिसके प्रबंधन के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श की नितांत आवश्यकता होती है अन्यथा एक समय के बाद मनोवैज्ञानिक समस्याएं मानसिक बीमारी में परिवर्तित हो जाती हैं। युक्त बातें पहल चिकित्सा एवं परामर्श केंद्र परामर्श केंद्र, भट्टी, लोहता, वाराणसी द्वारा आयोजित सात दिवसीय परामर्श कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन व प्रमाण पत्र वितरण समारोह में डॉ मनोज तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटीसी, एस एस हॉस्पिटल, आईएमएस बीएचयू ने कही। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सहभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार, विशेष तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुषमा यादव तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन उज्ज्वला ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post