ad

19 मार्च से श्री राम जन्म महोत्सव प्रारंभ होगा : इस वर्ष श्रीमद् प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती के नव दिवसीय प्रवचन होंगे


 

19 मार्च से श्री राम जन्म महोत्सव प्रारंभ होगा : इस वर्ष श्रीमद् प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती के नव दिवसीय प्रवचन होंगे

 इटारसी । श्री राम जन्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि 63 वे वर्ष में श्री राम जन्म महोत्सव का आयोजन आगामी 19 मार्च से 27 मार्च तक किया जा रहा है । इस वर्ष राम की कथा पर प्रवचन देने हेतु श्रीमद् प्रयाग पीठाधी श्वर शंकराचार्य स्वामी ओंकार आनंद सरस्वती जी महाराज पहली बार इटारसी पधार रहे हैं।  आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति की निरंतर बैठक हो रही है। कई उप समितियां भी बनाई गई है। डॉ नीरज जैन ने बताया कि श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक परिसर में प्रतिदिन राम कथा पर प्रवचन रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक होंगे। 19 मार्च से ही श्री रामचरितमानस के नव्हांन   

 पारायण प्रारंभ हो जाएंगे ।दोपहर 1:00 बजे से संगीतमय गायन होगा। इस वर्ष शंकराचार्य जी का संत निवास महर्षी कॉलोनी में मुंबई टॉप 30 गुरुकुलम स्कूल के संचालक डीपी शुक्ला के निवास पर रहेगा। 27 मार्च को विशाल शोभायात्रा निकाली जावेगी। समिति के मुख्य संरक्षक डॉक्टर सीतासरन शर्मा है। समिति के सचिव अभिषेक तिवारी, संयुक्त सचिव शैलेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष अमित सेठ दरबार ने समस्त दानदाताओं एवं सनातन धर्म को मानने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रभु श्री राम की कथा श्रवण करने श्री द्वारकाधीश मंदिर अवश्य पहुंचे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post