ad

श्रीराम जन्म महोत्सव: 63 वे वर्ष में ऐतिहासिक आयोजन का आज से होगा भव्य शुभारंभ : कार्यक्रम की व्यवस्थाओं दिया गया अंतिम स्वरूप


 

श्रीराम जन्म महोत्सव: 63 वे वर्ष में ऐतिहासिक आयोजन का आज से होगा भव्य शुभारंभ : कार्यक्रम की व्यवस्थाओं दिया गया अंतिम स्वरूप

इटारसी। नर्मदांचल की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में 63वें वर्ष में श्री रामजन्म महोत्सव का आयोजन आज चैत्र नवरात्र प्रतिपदा अर्थात गुड़ी पड़वा पर भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन को ऐतिहासिक सफल बनाने हेतु व्यवस्थाओं को अंतिम स्वरूप दे दिया गया है। आयोजन अंतर्गत समिति द्वारा 1963 से प्रतिवर्ष श्री रामकथा का आयोजन एवं रामनवमी पर शोभायात्रा चल समारोह की परंपरा रही है। आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च गुरुवार से राम नवमी 27 मार्च शुक्रवार तक प्रतिदिन श्रीमद प्रयागपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से नगर के श्रद्धालु श्रीराम कथा का श्रवणामृत ग्रहण करेंगे।

समिति प्रवक्ता भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि  आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं संरक्षक प्रमोद पगारे के मार्गदर्शन में आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।  मंदिर परिसर को विशेष साज-सज्जा एवं विद्युत रोशनी से सजाया गया है। आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन चांडक, सचिव अभिषेक तिवारी ने आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम समीक्षा की। श्रीराम नवमी पर निकलने वाले चल समारोह में भव्य और दिव्य स्वरूप में अखाड़े, डंडा नृत्य, सांस्कृतिक झांकियों के साथ अपने तय मार्ग से निकलेगा, जिसके लिए भी तैयारियां अंतिम दौर में है। आयोजन समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों से प्रतिदिन सायंकाल 7 बजे से श्रीराम कथा श्रवण करने पधारने हेतु आग्रह किया है। कथा में प्रतिदिन शीतल पेय एवं खाद्य पदार्थ के साथ प्रसादी वितरण की जाएगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post