सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली पर कार्यक्रम आयोजित
इंदौर । सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिमा शुक्ला ने आरम्भ में महिलाओं की भूमिका, सक्रियता, रचनात्मकता को बढ़ाने की बात कही। सदस्य रचनाकारों ने कविता, गीत, संस्मरण और लघुकथा के माध्यम से होली और बसंत ऋतु पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं विशेषतः होली के आनंद रस रंग राग, आज की स्थिति और यादगार होली और बसंत ऋतु पर रचनाएं पेश कीं।आज की महिलाओं के सुख- दुख,संघर्ष समस्याओं पर खुल कर चर्चा की गयी।
मनोरमा पांडे, इंदु जैन 'इंदू' सुरभि शुक्ला . मंजु गुप्ता. गायत्री ठाकुर 'सक्षम' -काजल मजूमदार,वंदना शर्मा,कविता मेहता सरिता बघेला,-शीला बड़ोदिया, --अर्चना पंडित -अंजली दीवान,निरुपमा त्रिवेदी,अमिता मराठे -अनीता झा,संगीता चौहान,सरला मेहता और कृष्णा जोशी हेमलता शर्मा 'भोली बेन 'ने कविता और संस्मरण और लेख से अपनी रुचि के विषय पर प्रस्तुति दीं। अंत में उपाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी ने क्षणिकाओं के साथ सदस्य रचनाकारों के सक्रिय सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।
महिमा शुक्ला
अध्यक्ष
सरोकार साझा मंच _इंदौर (म.प्र .)
=======================
.jpg)
