ad

रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया


 

रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

जौनपुर। पावन रामनवमी के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद, जौनपुर शाखा द्वारा भक्ति, सेवा एवं संस्कार से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः नव कन्या पूजन से हुआ, जिसमें मातृशक्ति के रूप में कन्याओं का श्रद्धा एवं विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सायंकाल भव्य रामनवमी शोभायात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद स्मारक “प्रेरणा स्थल” (शाहगंज तिराहा) पर परिषद द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। साथ ही शीतल जल एवं प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था कर सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

नगर के समापन स्थल पर भी श्रद्धालुओं के लिए दिव्य प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। परिषद के अध्यक्ष श्री गणेश साहू ने शोभायात्रा में उपस्थित विशाल हिन्दू जनसमूह का रामलला जन्मोत्सव के अवसर पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने में परिषद के सभी सदस्यगणों ने तन-मन-धन से समर्पित भाव से सहयोग प्रदान किया, जो संगठन की एकता, सेवा भावना एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post