भाषा के माध्यम से ही विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रसार संभव : डॉ. मिश्र
नर्मदापुरम । विश्व हिंदी सचिवालय, शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्रालय मॉरीशस एवं भारतीय उच्चायोग मॉरीशस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम हिन्दी में अभिव्यक्ति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम् के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण गोपाल मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि भाषा केवल भावों और विचारों की अभिव्यक्ति ही नहीं है वह ज्ञान परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का साधन भी है। हिन्दी भाषा के माध्यम से ही हम विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रसार कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में लीबिया, दक्षिण अफ्रीका, तजाकिस्तान, यूएई और भारत वर्ष के हिन्दी विद्वानों और छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋतु शर्मा अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दी संगठन नीदरलैंड ने किया तथा आभार हिन्दी आंदोलन परिवार महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष श्री संजय भारद्वाज ने व्यक्त किया गया । आभासीय पटल पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. नारायणराव अडलक, डॉ. मनीष कटारे, श्री प्रतीत गौर ने तकनीकी सहयोग दिया। डॉ. मिश्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.आर.के.चौकसे, डॉ. अमिता जोशी, डॉ.सविता गुप्ता, डॉ.अंजना यादव, डॉ. सुभाष जाटव आदि ने बधाई दी ।
.jpg)
