दो दिवसीय दिव्य दृष्टि ट्राफी अंतर विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ
वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर में ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन व्दारा आयोजित दो दिवसीय *दिव्य दृष्टि ट्राफी* अंतर विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं लखनऊ के डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के बीच मैच खेला गया।
डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 176 रन बनाए टीम की ओर से रानू ने 5 चौके की मदद से 56 रन बनाए। काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से बोलिंग करते हुए राजन ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की टीम मात्र 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। काशी विश्वविद्यालय की ओर से पंकज ने सर्वाधिक 7 रन बनाए। डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ की ओर से आलम ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के रानू को दिया गया।
श्री अमूल्य उपाध्याय एवं आशीष सेठ ने मैच की शानदार कमेंट्री प्रस्तुत किया।
टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में काशी के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री केशव जालान ने मुख्य अतिथि के रुप में कहा कि ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिव्यांगजनों की सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा इस तरह के आयोजन में समाज की सहभागिता आवश्यक है।
इस अवसर पर मुख्य रुप से श्री अशोक चौरसिया महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा एआईडीसीए की उपाध्यक्ष कमलजीत कौर गिल, ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिव्यांगबंधु डॉ उत्तम ओझा तथा महामंत्री एवं प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौरसिया, मदन मोहन वर्मा, अभय जी, सुबोध राय, अंगद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
डॉ मनोज तिवारी
मीडिया प्रभारी
मो.न. 9415997828 व 8090000554
.jpg)
