संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम का आभार पत्र, विधायक डॉ शर्मा को सौंपा
इटारसी ।।शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधि मंडल ने सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 25 को पारित निर्णय की प्रदेश की सरकारी शालाओं में अध्यापन करने वाले शिक्षक/ शिक्षिकाओं की शिक्षकीय योग्यता परीक्षा (टीईटी) ली जावे के विरोध में मध्य प्रदेश सरकार भी सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करें एवं भीषण गर्मी के चलते सरकारी शालाओं का संचालन प्रातः कालीन पाली(शिफ्ट )में किया जावे की मांगों का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजा था।
17 अप्रैल को मध्य प्रदेश शासन के द्वारा दोनों मांगों को पूरा कर दिए जाने पर संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम का धन्यवाद एवं आभार पत्र विधायक डॉ सीता सरन शर्मा को सौंपा।
इस अवसर पर राजकुमार दुबे, अखिलेश दुबे,सुरेंद्र सिंह तोमर, चंन्द्र कांत शर्मा,अरविंद बोरीकर, आनंद दीवान, शकुंतला आचार्य, ज्योति शर्मा,ओम प्रकाश तिवारी ,एस आर पटेल, सुनील दुबे की उपस्थिति रही।
.jpg)
