ad

सिंधु सेवा समिति का गठन: निर्धन बच्चों की पढ़ाई और गरीब कन्याओं के विवाह में मदद करना मुख्य लक्ष्य - मोहनलाल मोरवानी


 

सिंधु सेवा समिति का गठन: निर्धन बच्चों की पढ़ाई और गरीब कन्याओं के विवाह में मदद करना मुख्य लक्ष्य - मोहनलाल मोरवानी

इटारसी। सिंधी समाज की सक्रियता और सेवा कार्यों को विस्तार देने के उद्देश्य से 'सिंधु सेवा समिति' का गठन किया गया है। स्थानीय स्तर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें मोहनलाल मोरवानी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इसके साथ ही देवी गुरवानी (सोनू) को सचिव और गौरव फुलवानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष मोहनलाल मोरवानी ने समिति के सेवा संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य सिंधी कॉलोनी में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ समाज के निर्धन बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना है। उन्होंने आगे कहा कि समिति गरीब कन्याओं के विवाह में मदद करने और समाज के बच्चों के सर्वांगीण विकास व खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।

समिति की नई टीम

समिति में मार्गदर्शन के लिए संरक्षक मंडल में मोहनलाल चेलानी, श्रीचंद खुरानी, अर्जुनदास नवलानी, कैलाश नवलानी और अनिल मिहानी को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में विजय परियानी, बाबू वसानी, ओम सोनी, मनीष वसानी, विक्की फुलवानी, मप्पन लालवानी, मनोज बुधरानी, सुनील पंजवानी और भरत मेघानी को जिम्मेदारी दी गई है। इस गठन पर समाज के वरिष्ठों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post