विश्व पृथ्वी दिवस पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद अंबेडकर नगर इकाई द्वारा आयोजित हुआ
पिलखुवा । श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम अम्बेडकरनगर इकाई द्वारा बीते शाम विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल चक्रवर्ती ( संस्थापक, श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्यधाम )की अध्यक्षता एवं कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी जिला अध्यक्ष के संचालन में विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि, लोकप्रिय गीतकार राजेश रंजन ( बांदा उत्तर प्रदेश ) एवं विशिष्ट अतिथि कवयित्री वीना गोयल (राष्ट्रीय प्रभारी, श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्यधाम ) उपस्थित रहें।कार्यक्रम की शुरुआत गीतकार सुनीलानन्द द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती के वंदना से हुई। मंच संचालक कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी ने अपने आकर्षक संचालन से कार्यक्रम को सजा कर रखा। सम्मेलन मे देश के कोने कोने से एक से बढ़कर एक कवि, कवयित्री, गजलकार एवं गीतकारों ने भाग लेकर देश एवं मंच का गौरव एवं गरिमा बढ़ाया। भाग लेने वाले कवियों ने अपने अपने रचनाओं को पढ़कर साहित्य का मान बढ़ाया। मंच पर उपस्थित कवि सुनीलानन्द,राजस्थान ,सुनीता छाबड़ा गाजियाबाद , सपना अग्रवाल मुजफ्फरनगर , ओ.पी.कुंतल ,राजस्थान ,कवयित्रीखुशीयादवअम्बेडकरनगर ,कवयित्री अम्बे कुमारी,बोध गया बिहार ,डा.सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश, राजस्थान ,डा. ऋचा शर्मा श्रेष्ठा करनाल ,विनोद कुमार शर्मा "आनन्द अलवर,आचार्य विजयव्रत कंठ,बिहार,राजीव रावत, भोपाल,सुमन वर्मा नजीबाबाद बिजनौर,रश्मि पाण्डेय शुभि जबलपुर, रेखा शंखवार स्मृति उत्तर प्रदेश रीता गुगलानी फरीदाबाद, आशा शर्मा इंदौर ,संगीता शुक्ला प्रयागराज, आशा बिसारिया चंदौली उत्तर प्रदेश, डा. किरन कुमारी छत्तीसगढ़ बालकवि हिमांक गोयल पिलखुवा आदि उपस्थित रहें।
.jpg)
