ad

कवियों ने अंबेडकर को याद किया


 

कवियों ने अंबेडकर को याद किया

नर्मदापुम्। स्थानीय न्यास कालोनी स्थित स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के कार्यालय में  अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में  काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व न.,पा. अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यंग कवि बाबूलाल कदम, बिष्ठि अतिथि समाजसेवी रमेश सोनी लल्ला सोनी ने भारतरत्न अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विराट् व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बहुआयामी योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम संयोजक कवि स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश प्रभारी शिवानंद सोनी ने अंबेडकरजी के जीवन-कर्म को विस्तार से रेखांकित किया।

     इस अवसर पर गीतकार-,कवि प्रदीप दुबे 'दीप', सुभाष यादव,महेश  मूलचंदानी,नरेंद्र रावत,महेंद्र वानखेड़े, शिवानंद सोनी और अध्यक्षता कर रहे कवि बाबूलाल कदम ने भी कविताएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर लल्ला सोनी ने आभार ज्ञापित किया, संचालन शिवानंद सोनी ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post