ad

सेन समाज राष्ट्र का जीवंत समाज है-डॉक्टर शर्मा


 

सेन समाज राष्ट्र का जीवंत समाज है-डॉक्टर शर्मा

 इटारसी । भारतीय सेन समाज संगठन द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726 वी जयंती सरला मांगलिक भवन में धूमधाम से मनाई गई। सैकड़ो की संख्या में जयंती समारोह के अवसर पर समाज के महिला पुरुष एवं युवा वर्ग उपस्थित थे। आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि सेन समाज राष्ट्र का जीवंत समाज है। सुख-दुख के हर कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नई पीढ़ी के युवा अब पुश्तेनी कार्य छोड़ कर अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर चौराहे का नामकरण  किए जाने के लिए भी सहमति दी। डॉ शर्मा ने सेन जयंती की सभी  सामाजिक बन्धु बहनों को बधाईदी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने सेन जयंती की सभी को बधाई दी और कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर नगर पालिका परिषद चौराहे का नामकरण करने का प्रस्ताव परिषद की बैठक में लाएगी और सभी पार्षद सहमति देंगे तब उसके पश्चात नामकरण हो जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा सेन जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए एवं दीप प्रज्वलित किया गया भारतीय सेन समाज इटारसी की ओर से अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। डॉक्टर शर्मा एवं पंकज चोरे का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष राकेश सेन, आशीष सेन डॉक्टर कृषणा सराठे एवं कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र सराठे   सहित सामाजिक व्यक्तियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जाने माने संचालक घनश्याम तिवारी द्वारा किया गया। सभी उपस्थित सामाजिक बंधु बहनों ने श्री सेन जी महाराज का भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सेन समाज के चुनाव संपन्न हुए जिसमें श्री धीरेंद्र करने को अध्यक्ष एवं डॉक्टर कृष्णा सराठे को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post