सेवा भारती ने नर्मदा पुरम जिले की किन्नर पांचाली को महामंडलेश्वर बनने पर किया सम्मान
इटारसी । त्रिशालानंद गार्डन में किन्नर समाज के व्दारा अखिल भारतीय किन्नर सनातन सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें पूरे देश भर से लगभग 500 किन्नरो ने भाग लिया जिसमें इटारसी की पांचाली किन्नर को नर्मदा पुरम जिले का महामंडलेश्वर बनाया गया इस अवसर पर किन्नरो द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना की गई सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया द्वारा किन्नर समाज की पांचाली को नर्मदा पुरम जिले का महामंडलेश्वर नियुक्त होने पर उनके निवास पहुंचकर महामंडलेश्वर किन्नर पांचाली का सम्मान किया उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य एवं सनातन धर्म से सभी को जोड़ने की बात कही इस अवसर पर मुस्कान किन्नर भी उपस्थित थी सम्मान करने वालों में सेवा भारती छात्रावास के अध्यक्ष विजय अग्रवाल छात्रावास कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल छात्रावास सदस्य मनोज राय संभाग समन्वयक शिव प्रताप एवं शिव गोस्वामी उपस्थित रहे।
.jpg)
