नगर में मच्छरों के आतंक से नागरिक परेशान
सिवनी मालवा । भीषण गर्मी के साथ नगर में मच्छरों की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है नागरिक वैसे ही भीषण गर्मी से परेशान हैं उसके बाद मच्छरों की समस्या के कारण रात को भी सो नहीं पा रहा है यह सिर्फ नागरिकों की असुविधा ही नहीं बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा बना हुआ है इस ओर प्रशासन को ध्यान देकर पूरे नगर में फाॖॖॅगिग करना चाहिए नालियों की नियमित सफाई होना चाहिए जहां-जहां पानी जमा है उसे हटाया जाना चाहिए जिससे नागरिकों को मच्छर से राहत मिलेगी।
Tags:
समाचार
.jpg)
