ad

वफात खान को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया उज्जवल भविष्य की कामना की



वफात खान को  सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया

नर्मदापुरम/इटारसी। मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग तवा नगर में पदस्थ रहे वरिष्ठ खिलाड़ी एवं कर्मचारी नेता वफात खान के सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रों एवं परिजनों द्वारा भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने उनके लंबे सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और खेल प्रतिभा को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में एसडीओ विजय पांचाल ने वफात खान को सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बशारत खान ने शाल-श्रीफल से सम्मानित करते हुए तवा बांध का आकर्षक छायाचित्र भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि वफात खान केरम एवं फुटबॉल के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। खेल गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी कर्मचारी राजनीति सहित सामाजिक कार्यों और विभागीय खेलों में योगदान को सभी ने सराहा।

इस अवसर पर उप यंत्री मनीष ठाकुर, निवास विश्वास, जनाब खान, उमेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनोज बाघमार, चंपालाल राजपूत रफीक खान मूर्ति, पंजाब राव, आनंद मानकर, रणजीत सिंह, रूपचंद, इशरत खान शेख इश राइल सूरसिंह , सलीम खान, सुखनंदन सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी, मित्र एवं परिजन उपस्थित रहे। सभी ने वफात खान का सम्मान करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावुकता से भर गया, जहां सभी ने वफात खान के सरल स्वभाव और सेवाभाव को याद किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post