ad

सद्भावना मंच सदस्यों ने की नवागत एसपी अगम जैन से मुलाकात


 

सद्भावना मंच सदस्यों ने की नवागत एसपी अगम जैन से मुलाकात

खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों ने  मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में नवागत जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन से पुलिस कंट्रोल रूम में मुलाकात की तथा शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर भी उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि नवागत जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन का सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, सुरेंद्र गीते , डॉ जगदीश चौरे, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, सुभाष मीणा, सईद खान, डा. एमएम कुरैशी, राधेश्याम शाक्य, त्रिलोक चौधरी, कैलाश पटेल आदि उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post