ad

शानदार रही महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी


 

शानदार रही महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी 

हैदराबाद । अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेना बहुत सुखद अनुभव रहा। इकाई अध्यक्ष शोभा चोरड़िया ने सभी सहभागियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। ज्योति मेहता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से गोष्ठी आरम्भ हुई। तत्पश्चात् अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया और आगे के कार्यक्रम के संचालन की बागडोर डॉ. मिथिलेश सिंह को सौंप दी।

इस काव्य गोष्ठी में 17 कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। 

इस काव्य गोष्ठी में डॉ. पद्मिनी कुमार, ऊषा टिबड़ेवाल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ.मंजू रुस्तगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरला विजय सिंह, डॉ.ए .भवानी, श्रीदेवी, मोहिनी चोरड़िया, शिवालिका सिंह, मंजुला वर्णवाल, मोनिका डागा, महेश्वरी के, ज्योति मेहता, चंद्रा गंगवार, पूर्णिमा श्रीनिवास, मिथिलेश सिंह ने एक से बढ़कर एक रचनाओं से कवि सम्मेलन जैसा समां बांध दिया। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि शकुन्तला करनानी ने वर्तमान समय की ज्वलंत समस्याओं पर आधारित अपनी रचना का पाठ किया। मुख्य अतिथि के रूप में सरिता सुराणा ने सभी सहभागियों की रचनाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने गोष्ठी को पूर्णतया सफल एवं सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि महिला काव्य मंच मातृ शक्ति द्वारा संचालित एक सशक्त मंच है। इसके गठन हेतु नरेश नाज़ सर बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं। जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता से ऐसे शानदार मंच का गठन करके महिला कवयित्रियों को एक-दूसरे से जोड़ा है। ऐसे आयोजन हम सबमें एक नयी ऊर्जा का संचार करते हैं।

उन्होंने समसामयिक विषयों पर आधारित और नैतिक एवं चारित्रिक पतन पर अपनी चिन्ता व्यक्त करते हुए रचना प्रस्तुत की। अंत में इकाई अध्यक्ष शोभा चोरड़िया ने काव्य पाठ किया और सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। बहुत ही उल्लासपूर्ण वातावरण में गोष्ठी सम्पन्न हुई।

सरिता सुराणा 

अध्यक्ष 

महिला काव्य मंच 

आंध्र-प्रदेश इकाई 

हैदराबाद

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post