ad

भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुआ द्वारा विराट बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ


 

भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुआ द्वारा विराट बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ 

पिलखुआ । भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा के तत्वाधान में विराट बाल संस्कार शिविर का उद्घाटन 21मई 2026को बड़े ही धूमधाम से किया गया।विराट बाल संस्कार शिविर के  प्रथम दिवस का आयोजन हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। शिविर का उद्घाटन हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. वर्तिका खंडेलवाल जी ने किया। प्रधानाचार्य जी को पटका पहनाकर और उपहार देकर सम्मान किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ  कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को बहुत ही उत्साह के साथ सभी चीज सीखने के लिए प्रेरित किया उन्होंने अपने उद्बोदन में कहा भारत विकास परिषद की सभी सम्मानित सदस्य इतनी गर्मी में निः शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए आपके सम्मुख आए है उनको मैं धन्यवाद देना चाहूंगी।सभी बच्चे मन लगाकर पूरे समय में ध्यान से सभी शिविर का लाभ उठाए यह प्रशिक्षण जीवन भर काम आता है। शिविर में कुशल प्रशिक्षकऔर प्रशिक्षिकाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया प्रथम दिवस पर बच्चों को डांस प्रशिक्षिका यशिका गोयल जी के द्वारा डांस सिखाया गया। और मेहंदी प्रशिक्षक अनिल कुमार जी के द्वारा मेहंदी सिखाई गई ।हमारी शाखा की सम्मानित सदस्य डॉली गुप्ता जी की  बेटी भूवी गुप्ता जी ने  बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट पेपर से फ्लावर बनाने सिखाए। बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ सभी कुछ सीखा ।सभी बच्चों ने सभी शाखा परिवार की सदस्यों का धन्यवाद एक अनोखे अंदाज में किया। आज के शिविर में 150 बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया। मंच का  अति सुंदर संचालन शाखा मार्गदर्शक बीना गोयल जी ने किया। बच्चों से बीच-बीच में प्रश्न पूछे गए जोकि जनरल नॉलेज के थे। सही आंसर देने वाले बच्चों को टॉफी चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। शिविर में आए सभी सदस्य और बच्चे बहुत ही उत्साहित थे। बच्चों ने इतनी आतुरता के साथ सब कुछ सीखा ।उसे हमारा भी उत्साह बढ़ा। राष्ट्रीयगान के साथ आज के शिविर का समापन किया गया और सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था रही ।आज के शिविर में जो सदस्य उपस्थित रहे मार्गदर्शक बीना  गोयल जी, अध्यक्ष शशि गुप्ता जी, सचिव हिमानी बंसल जी, कोषाध्यक्ष श्वेता बंसल जी ,महिला सहभागिता शालू बंसल जी, पर्यावरण संयोजक निलाक्षी गोयल जी, संपर्क संयोजक भावना बंसल जी,शुभकामना संयोजिका डॉली गुप्ता जी ,शाखा मेंबर कुसुम लता गुप्ता जी ,सुधा गर्ग जी ,सर्वेश शर्मा जी ,अनुराधा मित्तल जी ,आंचल गोयल जी, आरती अग्रवाल जी, प्रथम दिवस शिविर में सभी की उपस्थिति रही। और सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम को बहुत अच्छी सफलता प्राप्त हुई।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post