ad

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था ने फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया


 

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था  ने फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया

गांधीनगर । खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा ' सिलसिला ' विषय पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गुलाबचंद पटेल गुजरात अतिथि विशेष के रूप आंध्र प्रदेश, विशाखापत्तनम से के. वी. शर्मा जी थे।  सरस्वती वंदना  गीता पांडेय अपराजिता उत्तर-प्रदेश ने की। मेहमानों का परिचय और स्वागत डॉ. शैलेष वाणिया 'शैल' ने किया। संस्था की नेशनल सेक्रेटरी प्रीति परमार 'प्रीत' ने व्हाट्सएप फोरम की खूबसूरती बढ़ाई। इस मौके पर कुल 21 कवि दोस्तों ने अपनी रचनाएं स्क्रीन पर उतारीं। ग्रुप में 624 लोगों की भीड़ थी। प्रोग्राम में डिजिटल सर्टिफिकेट संस्था की प्रेसिडेंट द्वारा दिया गया। अंतमे धन्यवाद किरण चोनकर 'दीवानी' थी, कवि सम्मेलन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल आदि राज्यों के कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह ९.०० बजे फोरम आर. मेहता ने राष्ट्रगान पेश किया, और आखिर में भारत माता की जय के साथ विदाई ली।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post