ad

काव्य कुँअर और काव्य दीप सम्मान समारोह 1 जुलाई को : कवि देवकृष्ण व्यास को मिलेगा स्वर्णाक्षर सम्मान


काव्य कुँअर और काव्य दीप सम्मान समारोह 1 जुलाई को : कवि देवकृष्ण व्यास को मिलेगा स्वर्णाक्षर सम्मान

इन्दौर। कीर्तिशेष डॉ. कुँअर बेचैन जी की जन्म जयंती निमित्त मातृभाषा उन्नयन संस्थान व डॉ. कुँअर बेचैन स्मृति न्यास, ऑस्ट्रेलिया द्वारा काव्य कुँअर व काव्य दीप सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार, 1 जुलाई 2026 को दोपहर को 3 बजे से प्रीतमलाल दुआ सभागार में किया जा रहा है।
डॉ. कुँअर बेचैन की जन्म जयंती पर प्रतिवर्षानुसार मंचीय कवियों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही, स्वर्णाक्षर सम्मान से वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया जाएगा। 
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ने बताया कि ‘संस्थान विगत पाँच वर्षों से लगातार डॉ. कुँअर बेचैन जी की जन्म जयंती पर काव्य कुँअर का आयोजन कर रहा है। इसी अवसर पर इस वर्ष चौथी पीढ़ी के कवियों को काव्य दीप सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में हिन्दी आंदोलन, हिन्दीग्राम व मातृभाषा डॉट कॉम के सहयोग से सर्जना का सम्मान होगा।’

डॉ. कुँअर बेचैन स्मृति न्यास के अध्यक्ष प्रगीत कुँअर ने बताया कि ‘पूज्य पिताश्री व सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुँअर बेचैन जी की स्मृतियाँ अक्षर के रूप में लाखों लोगों तक प्रसारित रखने के उद्देश्य से न्यास लगातार प्रयत्नशील हैं, कविता परम्परा का निर्वहन डॉ. बेचैन जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।’

कार्यक्रम में देवास निवासी सुप्रसिद्ध राष्ट्रवादी देवकृष्ण व्यास को स्वर्णाक्षर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

*काव्य दीप सम्मान से ये होंगे सम्मानित:*

काव्य दीप सम्मान से सम्मानित होने वाले मंचीय कवियों में उज्जैन से प्रशांत व्यास 'रुद्र', फ़तेहपुर से सुंदरम फ़तेहपुरी, नरसिंहपुर से मेघा मिश्रा, बालाघाट से माही शुक्ला, बालाघाट, आष्टा से अंकित शर्मा, मंदसौर से अभिषेक सोलंकी व सुभाष बोराना, सनावद से गौरव पटेल नीलकंठ व श्रीधरा पटेल, सोनगढ़ से नारायण कुमावत, सिवनी से राज तेकाम, कसरावद से गौतम रावल, टोकसर से अजय वर्मा एवं इंदौर से प्रशांत राव चौरसे, हिमांशु मंगला वर्मा, पवन जोशी, कुलश्रेष्ठ शर्मा, प्राची शर्मा, निशिका नागर, डॉ. आभांश शर्मा, गोपाल सोलंकी इंदौरी, विशाल शर्मा 'जानिब' व यश शुक्ला शामिल हैं। आयोजन सभी के लिए खुला है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post