शहर के वार्ड क्रमांक 22 में भी विशेष साफ सफाई अभियान जारी
इटारसी । शहर में नगर पालिका कार्यालय की सफाई शाखा के द्वारा इन दिनों बड़े नालों और नालियों की विशेष साफ सफाई किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में बीते तीन दिनों से शहर के वार्ड क्रमांक 22 में भी विशेष साफ सफाई अभियान नपा जल शाखा की सभापति एवं वार्ड पार्षद श्रीमती गीता देवेंद्र पटेल के द्वारा अपने वार्ड क्षेत्र मैं बरसात के पूर्व नालियों की विशेष साफ सफाई का अभियान चलाया गया ।
इस दौरान वार्ड क्षेत्र में सड़कों के किनारे की नालियों की विशेष साफ सफाई की गई जिससे कि आने वाले बरसात के मौसम में तेज बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं हो इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल एवं नगर पालिका कार्यालय की सफाई शाखा की टीम उपस्थित थे।
Tags:
समाचार
.jpg)
