ad

जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा की मासिक बैठक संपन्न




जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा की मासिक बैठक संपन्न

श्रुत पंचमी पर सर्वाधिक जप करने के लिए वीरांगना ममता जैन एवं प्रतिभाशाली छात्रा जिनीशा मोदी को किया सम्मानित

ललितपुर। तालबेहट के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा की बैठक संपन्न हुई। बैठक के शुभारम्भ में णमोकार महामंत्र का पाठ किया। तत्पश्चात दोनों शाखाओं के विस्तार एवं जैन सम्राट गौरव वर्ष मनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी। श्रुत पंचमी महापर्व के अवसर पर आयोजित जाप्यानुष्ठान में सर्वाधिक णमोकार महामंत्र की सर्वाधिक 317 जप करने के लिए वीरांगना ममता जैन बड़ौरा को सम्मानित किया गया। इसमें नीतू पवा ने 130 अरुणा मोदी ने 65 दीपा भंडारी ने 51 रचना बबीना ने 23 अंजना मोदी ने 20 भावना गरेठा ने 19 संध्या बबीना ने 15 अलका पवैया ने 11 शोभा चौधरी ने 10 मनीषा चौधरी ने 4 शिखा मोदी ने 3 अन्य सभी ने 1-2 जाप कर इतिहास रच दिया। वहीं भारतीय जैन मिलन के 61वें स्थापना दिवस पर सम्पन्न प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान समारोह की श्रृंखला में कक्षा -4 की जिनीशा सौरभ मोदी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। आगम जैन, वंश जैन एवं यश भंडारी को विशेष पुरस्कार प्रदान किये गये। अंत में भक्तामर पाठ के साथ 48 दीपक प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सकल दिगम्बर जैन का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा एवं आभार व्यक्त मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन विरधा ने किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post