किसानों की संपूर्ण मूंग खरीदे सरकार, अन्यथा भारतीय किसान संघ करेगा आंदोलन
इटारसी । भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री भरत पटैल, प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान उपस्थित रहे । प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान नें बताया कि वर्तमान में किसानों नें मूंग का बंपर उत्पादन किया है, लेकिन सरकार नें किसानों की 25 प्रतिशत मूंग खरीदनें की घोषणा की है लेकिन किसानों की पैदावार अधिक होनें से पैदा की मूंग को औने पौनें दाम में मंडियों में बेचनें पर मजबूर होना पड़ेगा, इसलिए सरकार द्वारा उत्पादित मूंग का 100 प्रतिशत उपार्जन किया जाए, अन्यथा भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन करेगा ।
भारतीय किसान संघ के लिए किसान हित सर्वोपरि
भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल नें बताया कि भाकिसं सतत और निरंतर किसान हितैषी मुद्दे उठानें वाला एकमात्र गैर राजनेतिक संगठन है जो राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है, भारतीय किसान संघ प्रतिमाह किसान मंच की बैठक मुख्यमंत्री के साथ करता है, जिसमें किसान संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग करता है, वर्तमान में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु भी उक्त बैठक में चर्चा की गयी थी, अगर सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील होकर निर्णय नहीं लेगी तो भारतीय किसान संघ बड़ा आंदोलन करेगा ।
खाद एवं भुगतान की समस्या, शीघ्र करें निराकरण
भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में खाद संबंधी समस्याएं भी व्याप्त है, जिन किसानों नें यूरिया के टोकन कटा चुके थे, लेकिन उन्हें डीएपी नहीं मिल रहा है, किसानों नें 1 महीनें पहले गेंहूं बेचा था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है, किसान अगली फसल की तैयारी में लगा है, घरों में शादीयां है, शीघ्रता से किसानों का भुगतान किया जाए ।
धान के सीजन में दें 10 घंटे पर्याप्त बिजली
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी नें बताया कि किसान खरीफ फसलों की तैयारी कर रहा है, धान लगनें, सोयाबीन/मक्का की तैयारी में लगे है धान लगानें के लिए 10 घंटे पर्याप्त बिजली की आवश्यकता है, पर्याप्त 10 घंटे बिजली प्रदान की जाए, तय समय सीमा में ट्रांसफार्मर बदलनें, टूटे हुए तार, झुके हुए पोल ठीक कराएं अन्यथा भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा ।
ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रांत संगठन मंत्री भरत पटैल, प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत, जिला मंत्री शंकरसिंह पटैल, सहमंत्री रजत दुबे, शिवमोहन सिंह, श्रीराम दुबे, ब्रजेश राजपूत, ब्रजकिशोर लोवंशी, मोरसिंह राजपूत, सरदार यादव, कमल गालर,शिवकुमार पटैल, ओपी महालहा, महेश तिवारी, परेश चौधरी, राजकुमार चौधरी उपस्थित रहे ।
Tags:
समाचार
.jpg)