ad

पपेट शो एवं लोक संगीत से स्थानीय निकाय मतदाताओं को जागरूक करेंगी ब्रांड एम्बेसेडर सारिका


 

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव श्री दीपक सिंह से सारिका ने की मुलाकात कर साझा किया चुनावी जागरूकता खाका 

 पपेट शो एवं लोक संगीत से स्थानीय निकाय मतदाताओं को जागरूक करेंगी ब्रांड एम्बेसेडर सारिका

 भोपाल । राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसेडर सारिका घारू ने मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव श्री दीपक सिंह से मुलाकात की l सचिव श्री दीपक सिंह ने वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्वालियर इंदौर ,भोपाल ,छिंदवाड़ा ,बैतूल रायसेन एवं नर्मदापुरम ज़िले में जागरूकता गतिविधियों को करने के लिए निर्देशित किया l सारिका ने बताया कि जागरूकता गतिविधियों का उद्देश्य नए मतदाताओं का नाम जुड़वाना त्रुटियों में सुधार एवं मतदान के महव को बताना है इसके लिए पपेट शो, लोक संगीत, एवं अन्य रोचक गतिविधियों करने की बात सारिका ने कही उल्लेखनीय है कि इस समय ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है आयोग के सचिव श्री दीपक सिंह ने कहा कि जिलों के उपजिला निर्वचनअधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के माध्यम से इस जागरूकता अभियान को प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा l

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post