ad

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव को ब्रांड एम्बेसेडर सारिका घारू ने रिपोर्ट सौंपी


मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव को ब्रांड एम्बेसेडर सारिका घारू ने रिपोर्ट सौंपी 

भोपाल ।।मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एम्बेसेडर सारिका घारू ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम की रिपोर्ट आयोग के सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव को सौंपी l 

इस अवसर पर श्री दिनेश श्रीवास्तव ने आम मतदाताओं में स्थानीय निकाय मतदाता सूची के प्रति रुझान एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए भविष्य में किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को जोड़ने और बी एल ओ के माध्यम से घर-घर अभियान तेज करने पर जोर दिया।

सारिका घारू ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम आयोग के कमिश्नर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में चलाया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि मध्य प्रदेश के जागरूकता कार्यक्रम में सात जिलों  में जागरूकता  गतिविधियां की गई l इसमें नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन करवाने के बारे में जागरूक किया गया l भेंट के दौरान उन्हें आगामी स्थानीय निकाय उप निर्वाचन की जागरूकता के लिए निर्देश भी प्राप्त हुए। आयोग का उद्देश्य उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना और मतदाता सूची को त्रुटिरहित रखना है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post