हिट होने को फिट है रहना, बहुत ज़रूरी भैया: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे पर सरस काव्य संध्या का आयोजन
बरेली । कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय पांचालपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे के अवसर पर सरस काव्य संध्या का आयोजन समाजसेवी योगेश जौहरी के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने की, जबकि मुख्य अतिथि रामकुमार अफरोज रहे।
इस अवसर पर कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा पिता के प्रति सम्मान और उनके अमूल्य योगदान को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया।
गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने योग दिवस पर अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि—
रहे ऊर्जा सकारात्मक, आशा मन में भर लो।
देखो प्राणायाम यहाँ कर, श्वासें वश में कर लो।
ढूँढ़ो तो अपने ही भीतर, अब कस्तूरी भैया।
हिट होने को फिट है रहना, बहुत ज़रूरी भैया।।
उपमेंद्र की पिता पर रचना भी खूब सराही गई-
चले गए तुम किस दुनिया में ,ओ मुनिया के पापा।
कवि मनोज सक्सेना 'मनोज' ने अपनी रचना के माध्यम से कहा कि-
करता प्रतिदिन योग जो, रहता स्वस्थ अपार,
योग की महिमा जीवन में, समझो अपरम्पार।।
कार्यक्रम में दीपक मुखर्जी 'दीप', राजकुमार अग्रवाल 'राज', रामकुमार कोली, संजीव सक्सेना, मनोज सक्सेना मनोज, शंकर स्वरूप सक्सेना एवं रीतेश साहनी सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मनोज दीक्षित 'टिंकू' ने किया। अंत में सभी अतिथियों का आभार संयोजक योगेश जौहरी ने प्रकट किया।
— उपमेंद्र सक्सेना, एडवोकेट
सचिव- कवि गोष्ठी आयोजन समिति
मो.: 98379 44187
.jpg)
