ad

हरित ऊर्जा से बचाएं पर्यावरण: सारिका घारू


 

हरित ऊर्जा से बचाएं पर्यावरण: सारिका घारू

fवश्‍व पर्यावरण दिवस पर  एप्को ईडी श्री सुधीर कोचर के मार्गदर्शन में जागरूकता मार्गदर्शन

नर्मदापुरम । धरती बहस नहीं करती, समझौता नहीं करती। वह संकेत भेजती है , पिघलते ग्लेशियर , बढ़ता तापमान  ये संकेत हैं । अगर इन संकेतो को भी हल्‍के में  लिया तो आने वाला समय प्रलयकारी हो सकता है । विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान शिक्षिका सारिका घारू ने जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि आज हम केवल नारे या स्‍लोगन लिखने तक इस आयोजन को सीमित न रखे बल्कि अपने परिवार से पर्यावरण को बचाने की शुरूआत करें ।

यह पूरा कार्यक्रम पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन के कार्यपालन संचालक श्री सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान सारिका ने इस वर्ष की थीम – क्लाइमेट एक्शन - मिशन लाइफ' के बारे मे बताते हुये कहा कि सभी आमजन , विद्यार्थी, महिलायें, जलस्‍त्रोतों को बचाने में अपना योगदान दें ताकि  उसके इकोसिस्‍टम एवं जैववि‍विधिता की रक्षा की जा सके ।

सारिका ने कार्यक्रम के दौरान हरित विकास के लक्ष्‍यों को पाने के लिये सौर ऊर्जा  का उपयोग बढ़ाने के लिये बच्चों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के लिए घर पर ही बेहद कम लागत में सस्ता सोलर कुकर बनाने की आसान विधि सिखाई ।

इसके साथ ही संदेश दिया कि आप पौधरोपण करें लेकिन उचित मौसम में और सुरक्षित परिवेश में क्‍योंकि सिर्फ सेल्‍फी या रिकार्ड नहीं बनाना है बल्कि भविष्‍य बचाना है ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post