ad

अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति पदम श्री बंसीलालजी राठी का निधन शोक की लहर


 

अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति पदम श्री बंसीलालजी राठी का निधन शोक की लहर

इटारसी । अखिल भारतीय बर्षीय महासभा के पूर्व सभापति पदम श्री बंसी लाल जी राठी का चेन्नई हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया वे 93 बर्ष के थे उनके  निधन की खबर मिलते ही नगर एवं समाज में शोक की लहर फैल गई उनके निधन से समाज ने एक ऐसे युगपुरुष को खो दिया है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सेवा शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के कार्यों को समर्पित कर दिया उद्योग जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने के साथ-साथ विभिन्न धर्मार्थ ट्रस्टो की स्थापना कर छात्रावास पुस्तकालय गौशाला अस्पताल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से हजारों लोगों के जीवन को नई दशा प्रदान की उनका जीवन इस बात का उदाहरण रहा की सफलता का वास्तविक अर्थ केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि समाज और मानवता की सेवा में निहित है उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य सदैव आने वाली पिढियो को प्रेरणा देते रहेंगे अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम चेन्नई में किया जायेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post