ad

भारतीय जैन मिलन ने प्रतिभाशाली बच्चों एवं अभिभावकों का किया सम्मान


 

भारतीय जैन मिलन ने प्रतिभाशाली बच्चों एवं अभिभावकों का किया सम्मान

माता-पिता का आशीर्वाद बच्चों की उन्नति के लिए वरदान है - विशाल जैन 

तालबेहट। कसबे के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा (सम्बद्ध - भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या -13) के तत्वाधान में रविवार सायं काल में वर्ष 2025-26 सत्र के उत्तीर्ण प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सम्मान समारोह  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम की अध्ययनरत महिलाओं ने आचार्य श्री के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। मंगलचारण भव्या भंडारी एवं आशु जैन ने किया। इस मौके पर जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने कहा कि कितना गौरवशाली क्षण है कि आज बच्चों के कारण अभिभावक सम्मानित हो रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद बच्चों की उन्नति के लिए वरदान है। बच्चों ने अपनी योग्यता से सकल समाज को गौरवान्वित किया है जिनके आदर्श अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बने हैं। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ संस्कार बहुत जरुरी हैं। सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट की आशी अभिलाष चौधरी, अनुष्का सीतेश चौधरी, दिव्यराज मेघराज मिठया, कक्षा-11 की अक्षरा सुरेंद्र विरधा, हाईस्कूल की अवनि अरविन्द भंडारी, सिद्ध रीतेश चौधरी, रीत आशीष चौधरी, कक्षा-8 की अनुष्का सिद्ध जैन, कक्षा-6 की धृति नितिन बुखारिया कक्षा-5 के भाविक अरविन्द भंडारी, कक्षा-4 की जिनीशा सौरभ मोदी, रिया आशीष चौधरी, आरुल मिलनराज जैन, कक्षा-2 की पुण्या रुपेश चौधरी, काव्या रोहित बबीना, वृद्धि विकास भंडारी, यूकेजी की देवांशी प्रमिलराज जैन, नर्सरी की रुतवी नमन जैन को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये, अभिभावकों को तिलक माला अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इसके पूर्व णमोकार मन्त्र का पाठ एवं भक्तामर पाठ के साथ 48 दीपक प्रज्वलित कर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी की मंगल आरती का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दसवीं, बारहवीं, स्नातक या परास्नातक कक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने, अन्य किसी भी कक्षा में 94% से अधिक अंक प्राप्त करने या हिंदी गणित अंग्रेजी संस्कृत सामाजिक विषय या विज्ञान किसी भी एक विषय में 100% अंक प्राप्त करने वाले 18 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार जैन, पुष्पेंद्र कुमार, प्रवीन भंडारी, चक्रेश जैन, अनिल चौधरी, निर्मल बुखारिया, जितेंद्र कुमार, शैलेश जैन, सुशील मोदी, प्रदीप एड, कपिल मोदी, हितेंद्र पवैया, विकास पवा, विनय गरेठा, श्रेयांश जैन, प्रसन्न, पंकज भंडारी, अरविन्द नयाखेड़ा, अंजेश, अंकित, रजत जैन, अरविन्द, पुनीत विरधा आदि का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विशाल जैन पवा ने किया। अंत में सभी का आभार व्यक्त मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन विरधा एवं राकेश सतभैया ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items