ad

कतिया समाज उपसमिति बनखेड़ी की बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई


कतिया समाज उपसमिति बनखेड़ी की बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई

बनखेड़ी । श्राद्ध अमावस्या अधिक मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष के पावन पर्व पर कतिया समाज उप समिति बनखेड़ी की बैठक स्थलः निज निवास: एल एल महलगमैया सर गाडरवारा रोड बनखेड़ी के यहां म प्र कतिया समाज संस्था मुख्यालय जबलपुर पंजीयन क्रमांक 10277 के उपाध्यक्ष आर बी सूर्यवंशी महासचिव के एल ब्रह्मवंशी नारायण पठारिया जिला समिति उपाध्यक्ष,किरेश आरसे मार्गदर्शक की गरिमामय उपस्थिति  में बैठक सादर आमंत्रित कर सम्पन्न हुई।

      कार्यक्रम की बिस्तृत जानकारी देते हुए प्रदीप आम्रवंशी, जिलाध्यक्ष  नर्मदापुरम ने बताया कि बैठक की सूचना बनखेड़ी क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा स्वजातीय बरिष्ठ जनों को कर्णवार्ता /ब्हाट्सएफ से के माध्यम से बुलावा गया, जिसमें  25 स्वजातीय जनों सहित मातृ शक्ति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

उपस्थित बरिष्ठ जनों में सर्व श्री कोदर आरसे,बीरेन्द्र बेलवंशी,छोटेलाल सोनवंशी,गोपाल आरसे किरेश आरसे, के एल नागवंशी,प्रताप वेलवंशी श्री सोनवंशी  शिक्षक ग्राम :बुधनी,  ब्रजेश महलगमैया [फील्ड बर्कर] दोनों भाईयों में अग्रज  साथ अनुज ने सपरिवार से श्रीमति बीणा,एवं बडी ज्येठानी का भरपूर सहयोग के साथ, श्री मति अनुराधा नागवंशी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।  सामाजिक उन्नति के लिए  बिकास करना जो कि समाज संगठन की मजबूती से ही हो सकता है,जिसमें रचनात्मक कार्यों का समावेश जरूरी है। जिसके लिए हाजिर जनों की सहमति से शहरी: ग्रामीण क्षेत्र से 37 ग्रामीणों की सूची तैयार की गई, जिनमें लगभग दस हजार जनसंख्या का आकलन किया गया।

इन्ही शहरी/ ग्रामीण क्षेत्रों से उप समीति के चुनाव हेतु कम से कम, पचास मेम्बर्स / स्वजातीय सदस्यों का बनाना जरूरी होगा, जिनसे  ₹500/(अंकन पाॅच  सौ मात्र) प्रत्येक  सदस्य से सदस्यता शु:ल्क लेना अनिवार्य है, यहां बताना सामाजिक जन समूह को उचित होगा कि जो सदस्य बनेगा उसे ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार प्राप्त होगा। सदस्य मेम्बर बनाने की समय सीमा भी दिनांक 31जुलाई 26 तक निर्धारित करदी गई  है।

म.प्र.क समाज संस्था के नियमानुसार अध्यक्ष पद दावेदारी करने बाले उम्मीदवार से  रूपये 5100/ (अंकन पांच हजार एक सौ मात्र) सहयोग राशि  प्राप्त कर अपना नामांकन दाखिल करना सुनिश्चित कर दिया गया है । सभी की सहमति अनुसार उप समीति चुनाव प्रक्रिया  करीबन दस अगस्त  के पहले कराना प्रस्तावित है ।

कार्यक्रम के अंत में संतशिरोमणि श्री भूराभगत जी महाराज की आरती का बखान करते हुए, राष्ट्र गान कर  आभार  लखन  महलगमैया ने माना।

-   के पी सायलवार जिला मीडियाप्रभारी कतिया समाज संगठन  जिला नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश 

   9424471185

~~~~•••~~~~~

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items