ad

शहर के वरिष्ठ सराफा व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक सोनी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई



शहर के वरिष्ठ सराफा व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक सोनी का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

इटारसी। शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक सोनी का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नर्मदा तट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।उनके ज्येष्ठ पुत्र पुनीत (गोलू)सोनी ने मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, स्वामी केशवानंद, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार तथा सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
स्व सोनी लंबे समय तक सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उन्होंने रामजन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष के रूप में धार्मिक गतिविधियों का नेतृत्व किया ,लायंस क्लब के माध्यम से अनेक सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन को शहर ने एक सक्रिय समाजसेवी और लोकप्रिय व्यापारी की अपूरणीय क्षति बताया।
स्वर्गीय अशोक सोनी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post