ad

श्री भंवरिया ने इंदिरा सागर बांध के मछुआरों से सघन सम्पर्क किया- सावलिया


श्री भंवरिया ने इंदिरा सागर बांध के मछुआरों से सघन सम्पर्क किया- सावलिया

खंडवा। मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सदाशिव भंवरिया ने खंडवा जिले के हरसूद तहसील में इंदिरा सागर बांध के बैंक वाटर किनारे बसे मछुआरा बहुल गांवों का सघन दो दिवसीय दौरा कर इंदिरा सागर बांध में ‍‍मत्स्याखेट करने वाले मछुआरों सहित उनके परिजनो से भेंट कर पन्द्रह जून से सोलह अगस्त दो माह तक रहने वाले मत्स्याखेट प्रतिबंध के दौरान होने वाली परेशानियो से रुबरु होते हुए हालचाल जाने। म. प्र. मछुआ महासचिव व मिडिया प्रभारी मनोज सावलिया ने बताया कि मत्स्याखेट प्रतिबंध के दौरान मछली पकड़ने का काम दो महिने बंद होने से हमें भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है मत्स्य महासंघ द्वारा भी इस दौरान उचित राहत नहीं दी जाती है सिवाय दस माह में पकड़ी गई मछली पर पांच रुपये प्रति किलो बोनस राशी के वहीं गरीब मछुआरों को शासन या महासंघ नाव जाल आदि भी नि:शुल्क नहीं देता है जबकि बांध का मछली ठेका लेने वाले ठेकेदार यदि मछुआरों को नांव जाल उपलब्ध कराते हैं तो उसकी  किमत मछुआरों से वसूल करते हैं।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post