करुणाधाम में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व
माता-पिता ही प्रथम गुरु, उनकी आज्ञा गुरु-पूजा के समान : गुरुदेव श्री शाण्डिल्य महाराज
भोपाल । करुणाधाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। गुरुदेव श्री सुदेश जी शाण्डिल्य महाराज ने 55 नये भक्तों को गुरु मंत्र दिया। आश्रम के श्री शाश्वत शाण्डिल्य ने बताया कि आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चरण-पूजन के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। गुरुदेव श्री शाण्डिल्य महाराज ने सभी भक्तों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया और समाज-सेवा के लिये प्रेरित किया। श्री शाण्डिल्य महाराज ने कहा कि सँसार में माता-पिता ही प्रथम गुरु हैं। उनकी आज्ञा का पालन ही गुरु की पूजा के समान है।
करुणाधाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व 3 दिन मनाया गया। इन 3 दिनों में ध्यान केन्द्र का उद्घाटन, पुस्तक विमोचन, सामूहिक ध्यान, पौध-रोपण, विशेष सेवा सत्र, अभिषेक, गुरु गीता का पाठ, पालकी यात्रा, पादुका पूजन और हवन-पूजन हुआ।
Tags:
समाचार
.jpg)