गुरु पूर्णिमा महापर्व पर भजनांजली का आयोजन
नर्मदापुरम । सरगम सांस्कृतिक संस्था, नर्मदापुरम में गुरु पादुका पूजन के साथ भजनॉजली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में वरिष्ठ कवि खेमचंद यादवेश , डॉ हरिओम दीक्षित 'चैतन्य', राकेश दुबे, सोहन सिंह राजपूत, अनूप तिवारी ने मां वीणा पाणी सरस्वती की पूजा उपरांत सरगम सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक संगीताचार्य पं महेश तिवारी जी का गुरु पादुका पूजन किया। उन्हें साफ़ा ,शाल श्रीफल, वस्त्र, दक्षिणा भेंटकर स्वागत सम्मान किया। तत्पश्चात संस्था के अनेकों शिष्य गणों ने भी गुरु महाराज का पादुका पूजन कर भेंट अर्पित की । गुरुजी इस आयोजन में स्वास्थ्य खराब होने के कारण लखनऊ से सीधे वर्चुअली जुड़े रहे तथा सभी शिष्यों को आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम में संस्था के बाल कलाकारों ने मां सरस्वती वंदना, मां रेवा वंदना, श्री गणेश वंदना के साथ भजनों की सुन्दर मनमोहक प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत हो गया। भजनाॉजली की श्रंखला में राकेश दुबे, सोहन सिंह राजपूत, अनूप तिवारी अनेकों शिष्य ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ हरिओम दीक्षित चैतन्य ने किया, आभार धन्यवाद अनूप तिवारी ने व्यक्त किया।
Tags:
समाचार
.jpg)